R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने किया ग्राउण्ड सहित शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, नियमित रूप से साफ-सफाई करने के दिए निर्देश

कोरबा 16 दिसम्बर। नगर पालिक निगम कोरबा के स्वच्छता विभाग के अमले के द्वारा सी.एस.ई.बी. खेल मैदान में किए जा रहे साफ-सफाई कार्यो को पूरा कर लिया गया है, वहीं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थलों सहित सी.एस.ई.बी.खेल मैदान का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होने शहर में नियमित साफ-सफाई करने, उत्सर्जित कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन कर कचरे का समुचित प्रबंधन का कार्य अनवरत रूप से जारी रखने के निर्देश अधिकारियांें को दिए।

यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास के दौरान सी.एस.ई.बी. फुटबाल ग्राउण्ड में आमसभा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था, कार्यक्रम सम्पन्न होने व कार्य स्थल पर स्थापित डोम के उठने के पश्चात नगर निगम के सफाई अमले के द्वारा सी.एस.ई.बी.मैदान मंे बिखरे अपशिष्ट का साफ-सफाई कार्य किया गया तथा सफाई कार्य को पूरा करते हुए कचरे का स्थल से उठाव का कार्य पूर्ण ेकर लिया गया है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों के साथ सी.एस.ई.बी.खेल मैदान सहित शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण का साफ-सफाई कार्यो का जायजा लिया, उन्होने सी.एस.ई.बी. खेल मैदान, सी.एस.ई.बी.चौक, बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक, व्ही.आई.पी. रोड, तानसेन चौक, शास्त्री चौक सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होने साफ-सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने, निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सफाई का कार्य करने, स्वच्छता कार्य के दौरान उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट का तुरंत स्थल से उठाव व परिवहन कर अपशिष्ट का उचित प्रबंधन करने के निर्देश अधिकारियांे को दिए। निरीक्षण के दौरान निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता सुनील टांडे, सोमनाथ डेहरे आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वच्छता कार्यो में न हो कोताही – आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियांे से कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने हेतु साफ-सफाई कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, सफाई कार्य नियमित रूप से निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप कराए जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि विशेषकर डोर-टू -डोर अपशिष्ट संग्रहण पर विशेष फोकस रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर से कचरे का सग्रहण अनिवार्य रूप से हों।

शहर की स्वच्छता में सबकी सहभागिता आवश्यक है – आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि शहर की स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने की दिशा में भी निरंतर कार्य करें, लोगों को समझाईश देें कि वे अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से उत्सर्जित कचरे को सड़क, नाली, चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर न डालें, निगम द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण की व्यवस्था की गई है, अतः डोर-टू-डोर अपशिष्ट सग्रहण हेतु पहंुचने वाली स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के वाहन में ही कचरें को दें। उन्होने आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण सहभागिता प्रदान करें तथा निगम के साफ-सफाई कार्यो में अपना सहयोग दें।

Spread the word