विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

कोरबा, 07 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा ‘‘रविवार साइकिल के नाम’’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान से हुआ और यह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में पुलिस विभाग, नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट-गाइड, विभिन्न खेल संघों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नियमित साइकिल उपयोग के लिए प्रेरित करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वॉलीबॉल संघ, व्यायाम शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the word

You may have missed