R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

सक्ति 12 जुलाई। छत्तीसगढ़  विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज नगर पालिका सकती क्षेत्र के आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में पाम का पौधा  लगाकर नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुष्मा जायसवाल और उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा अग्रवाल ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनमानस को प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की योजना के तहत शक्ति के आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला को शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए चयन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, दिनेश शर्मा,   नगर.पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल,  सुश्री शशिकांता राठौर,  श्री मनहरण राठौर, श्री गुलजार सिंह, श्री विवेक सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *