योनेक्स सनराइज 24वीं छग स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चौंपियनशिप का आगाज 23 से

कोरबा 22 फरवरी। इसी माह 23 से 27 फरवरी को योनेक्स सनराइज 24वीं छग स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चौंपियनशिप 2025-26 का आगाज होगा। कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (केडीबीए) के तत्वावधान में यह पांच दिवसीय टूर्नामेंट नगर निगम कॉलोनी स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के भव्य डबल बैडमिंटन कोर्ट एवं मनोरंजन गृह के सिंगल कोर्ट में आयोजित होगा। राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्टेट चौंपियन का खिताब अपने नाम करने अलग-अलग कुल 79 ईवेंट के लिए प्रदेशभर के 150 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचेंगे।

इनमें 35 प्लस पुरुष डबल्स, 35 प्लस पुरुष सिंगल्स, 35 प्लस महिला सिंगल्स, 35 प्लस महिला डबल्स, 35 प्लस मिक्स्ड डबल्स, 40 प्लस पुरुष डबल्स, 40 प्लस पुरुष सिंगल्स, 40 प्लस महिला सिंगल्स, 40 प्लस महिला डबल्स, 40 प्लस मिक्स्ड डबल्स, 45 प्लस पुरुष डबल्स, 45 प्लस पुरुष सिंगल्स, 45 प्लस महिला डबल्स, 45 प्लस महिला सिंगल्स, 45 प्लस मिक्स्ड डबल्स, 50 प्लस पुरुष डबल्स, 50 प्लस पुरुष सिंगल्स, 50 प्लस महिला डबल्स, 50 प्लस महिला सिंगल्स, 50 प्लस मिक्स्ड डबल्स से लेकर 55 प्लस, 60 प्लस, 65 प्लस, 70 प्लस एवं 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के बीच धुआंधार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। केडीबीए के संरक्षक अशोक शर्मा एवं अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि केडीबीए व एकलव्य की नई युवा टीम बड़े ही उत्साह के साथ व्यवस्था में जुटी हुई है। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य टूर्नामेंट के लिए तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। केडीबीए के सचिव मनीष गुप्ता व कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने कहा कि आयोजन भव्य होगा और अब केवल मुकाबले शुरु होने का इंतजार है।

Spread the word

You may have missed