भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण सिंहदेव ही होंगे रिपीट

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ही होंगे। नामांकन के आखिरी वक्त तक भाजपा की ओर से केवल उनका ही नामांकन दाखिल किया गया है इसलिए उनका चुना जाना तय है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितीन नवीन, सीएम विष्णुदेव साय, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरोज पांडे, लता उसेंडी समेत और चुनाव प्रभारी खुबचंद पारख समेत बरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किरण सिंहदेव ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

किरण सिंहदेव ही क्यों?
किरण सिंहदेव को साय कैबिनेट में शामिल करने की खूब चर्चा थी। लेकिन सीनियर नेता व मंत्री इस बात के पक्ष में नहीं थे कि किरण सिंहदेव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाये। लिहाजा पार्टी उन्हें संगठन में ही रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बस्तर से किरण सिंहदेव को मंत्रिमंडल में शामिल करने की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी थी। आलाकमान भी इसे लेकर सहमत हो गया था। लेकिन केदार कश्यप सहित कुछ मंत्री इसे लेकर सहमत नहीं थे।

Spread the word

You may have missed