भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए पौधे, किया रक्तदान

कोरबा 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने आज से सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। अगले 15 दिन तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सभी मंडलों में क्रियान्वित की जाएगी।

सेवा पकड़ा का शुभारंभ आज सुबह 7.30 बजे कटहल गार्डन महाराणा प्रताप नगर में पौधारोपण कर किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, संयोजक डॉक्टर राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष अजय पांडे, भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां पर मौजूद थे जिन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और इनके संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण के लिए इसे सबसे अच्छा कदम बताया गया। इसी श्रृंखला में बुधवार स्थित जैन मंदिर परिसर में तेरापंथ जैन समाज के सहयोग से भाजपा ने रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे किया।

विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग यहां पर उपस्थित हुए जिन्होंने मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान किया। संगठन एवं ब्लड बैंक की ओर से इस प्रयास की प्रशंसा की गई और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जो सेवा पकवाड़ा शुरू किया गया है उसमें अनेक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। कोरबा जिले के अंतर्गत सभी मंडल में ऐसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे और इसके जरिए बड़ी संख्या में लोगों को अपने साथ जोड़ा जाएगा।

Spread the word

You may have missed