कोरबा 10 दिसंबर। मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा के कार्यकर्ता सक्ती केन्द्रों में जाकर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। आवासों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा योजना चलायी जा रही है।

इस योजना के तहत मकान बनाये जा रहे हैं। लेकिन आज भी शहरी क्षेत्रों में आवास नहीं बन पाये है, जिसे लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जगत, मनीष मिश्रा, हनुमान पांडेय के द्वारा सक्ती केंद्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी तरह कोरबा नगर मंडल के अध्यक्ष पलविंदर सिंह द्वारा भी वार्डो का दौरा किया जा रहा है। जिले के वरिष्ठ नेता भी आज से पंचायत क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक लखन देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लाबां, अशोक चावलानी, डॉ राजीव सिंह, संतोष देवांगन, दौरा कर रहे है।

Spread the word

You may have missed