भाजपा कोसाबाडी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

कोरबा 25 मई। मंडल प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल की कार्यसमिति बैठक सामुदायिक भवन एम पी नगर में संपन्न हुई। मुख्या वक्ता के रूप में जिला कोरबा संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह का का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस बैठक में मुख्य रूप से कोरबा विधानसभा प्रभारी वी.रामा राव, जिला महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठीया, विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, कोसा बाड़ी मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री राजेंद्र राजपूत, श्रीमती रेणुका राठीया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, लक्की नंदा, अजय चंद्रा, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रामपुर विस्तारक सनत धिवर, कोरबा विस्तारक जीवन पटेल, सुमन सोनी, प्रकाश अग्रवाल, चंदन सिंह, मंजू सिंह, मनोरम सिंह, ज्योति वर्मा, रितु चौरसिया के साथ-साथ मंडल में निवासरत जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed