बांकी नपा उपाध्यक्ष की दौड़ में तेजप्रताप प्रबलता से जुटे, अन्य भी सक्रिय

कोरबा 27 फरवरी। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भारतीय जनता पार्टी अपना प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष काबिज करा पाने में सफल हो गई है किंतु उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा के काबिज होने को लेकर संशय के बादल छा गए हैं।

कांग्रेस जहाँ अपना उपाध्यक्ष बनाने की कवायद में है वहीं वह खुद को मजबूत स्थिति में मानकर चल रही है। हालांकि क्रॉस वोटिंग का खतरा दोनों ही दलों पर बना हुआ है। मौजूदा हालात में वार्ड 25 से पार्षद निर्वाचित तेजप्रताप सिंह उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। उनके लिए कांग्रेस के पार्षद जहाँ लॉबिंग कर रहे हैं वहीं वे अन्य पार्षदों के लिए भी सहज हैं।

बांकी नगर पालिका के कुल 30 वार्डों में 13 पर कांग्रेस काबिज है जबकि भाजपा 10 पर। बहुजन समाज पार्टी से एक तो 6 निर्दलीय पार्षद चुनकर आये हैं। 2 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है जिससे अब 15 पार्षद कांग्रेस के हो गए। भाजपा को भी 2 निर्दलियों का समर्थन मिला है तो अब वह 12 पर आ गई है लेकिन फिर भी कांग्रेस 2 से आगे है। शेष 2 निर्दलीय और 1 बसपा पार्षद किसके पाले में जाएंगे, यह वक्त बताएगा। इस बीच क्रॉस वोटिंग का खतरा भाजपा में बना हुआ है जिससे भाजपा के पार्षदों को समेटकर रखा जा रहा है।

Spread the word

You may have missed