पतुरियाडांड गौठान में युकाइंयों ने किया श्रमदान

कोरबा 03 जून। मल्टीयुटीलिटी सेंटर के रूप में जिले के गौठान विकसित किये जा रहे हैं। आजीविका से जुड़ी कई गतिविधियां यहां पर संचालित है। उसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। विकासखंड के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पतुरियाडांड पहुंचकर स्थानीय गौठान में श्रमदान किया।

बताया गया कि संगठन द्वारा. मेरा गौठान मेरा स्वाभिमान, अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्यों से जुडऩे का दायित्व दिया गया है। उन्हें मौके पर पहुंचकर गौठान की कार्यप्रणाली करीब से देखना है और इसे प्रचारित करना है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पाली तानाखार विधानसभाध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में पतुरियाडांड पहुंचे। उनके साथ प्रवीण कुमार, दारा सिंह, सुनील कुमार, मंगल साय, सूरज यादव, सोनू व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस टीम ने गौठान का अवलोकन किया। यहां पर श्रमदान करते हुए गौठान परिसर की सफाई की। इन कार्यों के बाद फोटो सेशन कराया। इसके साथ ही महिलाओं ने यहां पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई। आगामी दिनों में कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अन्य गौठान में उपस्थिति दर्ज कराने के साथ वहां का अपडेट लिया जाएगा।

Spread the word

You may have missed