पंचायत चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे भाजपाई


कोरबा 05 फरवरी। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा सहित सभी पदाधिकारी नगरीय निकाय चुनाव में अपनी ताकत लगा रहे हैं। अब वे पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर हो गए हैं। सभी क्षेत्रों में जिल पंचायत सदस्य चुनाव के लिए प्रभारी बना दिए हैं। पिछले दिनों नगरीय निकाय क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ था। कटघोरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हर्षिता पांडेय शामिल हुईं थीं। यहां पर उनका स्वागत मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, डाकेश्वर शुक्ला, सुनील खाण्डे, समजीत सिंह, जय गर्ग, अनुराग दुहलानी, विवेक मारकण्डे, किशन केशरवानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

इसी तरह छुरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा का स्वागत प्रीतम देवांगन, देवेंद्र देवांगन, रमेश श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। दीपका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी दिनेश सिंह शामिल हुए। यहां पर उनका स्वागत उदय शर्मा, हनुमान पांडेय, मुकुल कर्ष, भागवत विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। दीपका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी राजेश तिवारी शामिल हुए। उनके यहां पहुंचने पर सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कोरबा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद लखन साहू शामिल हुए। उनके यहां आने पर राजेश राठौर, डिलेन्द्र यादव, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा के द्वारा स्वागत किया गया। अब भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर सहित अन्य पदाधिकारी पंचायत चुनाव पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। उनके द्वारा मंडलों में बैठक ली जाएगी।

Spread the word

You may have missed