ननद 60 और भाभी को 15% झुलसी हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

कोरबा 25 फरवरी। कोरबा-पश्चिम के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती में सैनिटाइजर से सिगड़ी जलाने की कोशिश के दौरान ननंद-भाभी बुरी तरह झुलस गए हैं, दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है। जब दोनों महिलाएं अलग-अलग कोयले की सिगड़ी जला रही थीं। कोयला जल्दी नहीं जल रहा था और मिट्टी का तेल उपलब्ध नहीं था। इसलिए दोनों ने सैनिटाइजर का उपयोग करने का निर्णय लिया। सैनिटाइजर डालते ही आग की लपटें तेजी से उठीं और दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है। दूसरी महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने मामले में बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच के लिए संबंधित थाने को डायरी भेजी जाएगी।

Spread the word

You may have missed