
कोरबा 17 सितम्बर। नगर पालिक निगम कोरबा में निगम में 6 एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है।
नगर निगम के बहुप्रतीक्षित एल्डरमैन की सूची जारी कर दी है। एल्डरमैन नियुक्ति के लिए जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे उसके ठीक उलट सूची जारी हुई हैं। जारी सूची में ठाकुर प्रसाद अकेला, संगीता सक्सेना , बच्चा लाल मखवानी, गीता गभेल, आरिफ खान, एस मूर्ति, रूपा मिश्रा, आशीष अग्रवाल, मनीराम साह, पुरनदास एवं परमानन्द सिंह को शामिल किया गया है।

