गोढ़ी के केंवटा डबरी जंगल में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कोरबा 03 जून। गोढ़ी गांव में एक व्यक्ति का शव केंवटा डबरी जंगल में मिला है। स्थानीय लोगों ने इसे देखा। सूचना के बाद यहां भीड़ लग गई। सिविल लाईन रामपुर पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई। अलग-अलग आधार के साथ हत्या के एंगल से मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गोढ़ी गांव में आज सुबह अज्ञात शव को देखा गया। कुछ ग्रामीण काम से जंगल की तरफ गए हुए थे और उनकी नजर यहां शव पर पड़ी। जल्द ही यह खबर आसपास में फैली और इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण उत्सुकतावस यहां आ जुटे। गांव के सरपंच को इससे अवगत कराया गया। इसके बाद आगे सूचना दिए जाने पर सिविल लाईन रामपुर की पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टि में अज्ञात व्यकित की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया। शव को कब्जे में ले लिया गया। सिविल लाईन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि मृतक के फोटोग्राप्स लेने के साथ आसपास में साझा किये गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि शव के बारे में जानकारी मिल सके। कयास लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में यह मौत हो सकती है। लेकिन इस मामले में हत्या की आशंका से इंकार भी नहीं किया जा सकता। इसलिए इसे सभी एंगल को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच की जाएगी। आसपास के लोगों से कहा गया कि अगर किसी तरह की जानकारी इनके पास आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।

दर्री फोरलेन मार्ग पर एक नर कंकाल के होने के मामले में पुलिस की जांच जारी है, हालांकि अब तक कुछ मिला नहीं है। इसलिए अब स्क्रीनिग के माध्यम से आगे पता लगाने का काम किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुसमुण्डा क्षेत्र की एक युवती का यह कंकाल हो सकता है जो वर्ष 2018 से रहस्यमय अंदाज में लापता हो गयी। कुछ जिम संचालक इसे लेकर संदेह की घेरे में है।

Spread the word

You may have missed