WhatsApp Image 2018-03-14 at 16.16.54
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा – जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में चौड़ा पहुंचने पर संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया महिलाओं द्वारा आरती तिलक के साथ स्वागत किया गया जनसंपर्क यात्रा के दौरान उद्बोधन में संसदीय सचिव ने कहा की और केंद्र सरकार की 92 महत्वकांक्षी योजना और राज्य में रमन सरकार द्वारा 135 योजना चलाई जा रही है जिसका सीधा सीधा लाभ गांव गांव घर घर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार पक्का मकान दे रही है और उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा वितरण कर रही है भाजपा की सरकार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। 1 रूपए किलो में चावल और मुफ्त में नमक दे रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जो गरीब है शादी का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं उनकी चिंता प्रदेश सरकार कर रही है। महतारी जतन योजना 102 के माध्यम से गर्भवती माताओं को अस्पताल पहुंचा रही है नोनी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदेश के महिलाओं को मिल रहा है साथ ही सरस्वती सायकल योजना के माध्यम से आज गांव गांव की कन्या शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ चढक़र हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत राज्य के युवा वर्ग के जो कमजोर निर्धन वर्ग के हैं उन्हें कौशल विकास योजना के तहत नि:शुल्क तकनीकी क्षेत्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शिक्षा मिल रही है।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान संसदीय सचिव के ग्राम सिरली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया यहां विधायक द्वारा 22 लाख 30000 की लागत से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन तथा 7 लाख 50 हजार का सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर शिवचरण राठौर, प्रफुल्ल तिवारी, मनोज शर्मा, संतोष देवांगन, दुष्यंत शर्मा, मुकेश जायसवाल, हरीश थरवानी, नरेंद्र देवांगन, प्रेम चंद पटेल, दीपक जायसवाल, शत्रुघ्न सिंह करपे, यासीन, कार्तिक राम सरोते, मनोज जगत, ईश्वर सिंह मरावी, चंद्रिका उईके, दूज राम यादव, चंदर सिंह मरकाम, राजू देवांगन, चंदर सिंह, भरत जायसवाल, शोभा सिंह, दशरथ सिंह, ईश्वरी, चंद्रिका, नंदलाल पटेल, राधेश्याम पटेल, बुधारू नेताम, श्यामलाल पोर्ते, राधेश्याम पटेल, महेश सिंह, ज्योति पांडे, उषा विश्वकर्मा, बुधवारा बाई, राजकुमारी, दुर्गा यादव, मधु साहू, राजकुमारी, लखेश्वरी, रमला, सुकवारो, वीणा बाई, राजकुमार यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *