कोरबा के कटघोरा वन मण्डल में दो बेबी एलिफेंट के जन्म से हर्ष

कोरबा 17 सितम्बर। जिले के कटघोरा वन मंडल के केँदइ रेंज अंतर्गत कोरबी सर्किल में दो अलग अलग जगहों में दो नन्हें हाथी ने जन्म लिया है। ग्राम पोड़ी खुर्द के राजस्व जंगल सुआनाखा में एक हथिनी ने नन्हे हाथी को जन्म दिया है।

इसी तरह दूसरे झुंड में शामिल मादा हथिनी ने खरफडी के कोसाबाड़ी में नन्हे हाथी को जन्म दिया है। इसकी पुष्टि केंदई वन परीक्षेत्र अधिकारी अश्विनी कुमार चौबे ने की है। खबर मिलते ही कटघोरा डी एफ ओ शमा फारुकी के निर्देशन में तत्काल कोरबी सर्किल के परिक्षेत्र सहायक अधिकारी एम के साहू, वनरक्षक नागेंद्र जायसवाल, अशोक श्रीवास, पंकज खैरवार सहित प्रीतम पुराईन, मौके पर पहुंचकर जन्मे दोनो नन्हें हाथी की निगरानी में जुटे हुए हैं। वही आसपास के गांव में मुनादी कर ग्राम वासियों को हाथियों से दूर रहने एवं उनके आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग के कर्मचारियों ने दो नए मेहमान के जन्म लेने से खुशी जाहिर की है।

Spread the word

You may have missed