सुकमा से शुरू हुई राम वनगमन पथ यात्रा… कलेक्टर विनीत ने दिखाई हरी झंडी

सुकमा। छत्तीसगढ़ में 17 दिसंबर को उत्तर-दक्षिण का मिलन होने वाला है। इसकी शुरूआत सुकमा से हो गई है। सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही खुद भी बाइक पर सवार होकर इस यात्रा को प्रारंभ किया। यह यात्रा 17 दिसंबर को राजधानी के चंदखुरी में समाप्त होगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जिला सुकमा अंतर्गत रामवन गमन पथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित स्थान रामाराम से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक बाईकर्स तथा हजारों लोग शामिल हुए। जिनका रूट में पड़ने वाले 10 ग्राम पंचायत के सभी समुदाय के लोगों ने विभिन्न स्थानों में भव्य स्वागत किया। इन यात्रियों के स्वागत में जमकर पुष्प वर्षा की गई।

Spread the word

You may have missed