मायके में शिक्षिका की फांसी के फंदे में मिली लाश

कोरबा 18 अप्रैल। पहले पति से रिश्ता टूटने के बाद दूसरी शादी कर चुकी एक शिक्षिका की सीतामणी स्थित मायके में फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी हैं। बालको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के सीतामणी क्षेत्र में निवासरत एक महिला पेशे से शिक्षिका थी। पहले पति के साथ रिश्ता टूटने के बाद उसने करीब 15 साल पहले भगवान यादव से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद वह पति के साथ बालको के सेक्टर.3 में निवासरत थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके सीतामणी पहुंची थी। जहां रविवार की शाम उसके घर में फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिली। परिजन ने उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए बालको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना बालको थाना में दी गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Spread the word

You may have missed