महाराष्ट्र में NDA को विशाल बहुमत, जानिए अंतिम परिणाम

मुंबई 23 नवम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति की आंधी के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाई। महायुति को 223 सीटें मिली हैं। जबकि अन्य के खाते में 10 सीट गई है।

गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रदेश के तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम फेस पर अभी कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव शिवसेना से सांसद संजय राउत नतीजों से खुश नहीं हैं।

Spread the word

You may have missed