पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

मुंगेली 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण पश्चात कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत का सृजन कर व्यक्ति को केंद्र में रखा और व्यक्ति से परिवार, समाज, राष्ट्र व विश्व निर्माण को परिभाषित किया। भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल के अंत्योदय के विचार को ही समग्र समाज में विस्तारित करने के लिए प्रयासरत है। देश के लिए बलिदानियों की फेहरिस्त में कुछ चुनिंदा लोगों को ही याद किया जाता है, लेकिन असल में राष्ट्र निर्माण के साथ जिन्होंने संघर्ष के साथ प्राण त्यागे उन्हें इतिहास से मिटाने का प्रयास पिछले शासनकाल में किया गया है।

पं दीनदयाल उपाध्याय को एक विलक्षण व्यक्तित्व करार देते हुए कहा गया कि वे न केवल एक लेखक, पत्रकार और राजनीतिक व्यक्ति थे बल्कि राष्ट्र निर्माण की अद्भुत सोच उनके भीतर थी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, द्वारिका जायसवाल, किशोरी लाल केशरवानी, शिवप्रताप सिंह बघेल, कोटू दादवानी, मुकेश रोहरा, प्रदीप पाण्डेय, आसिफ खोखर, हरीश चंद्र यादव, उमाशंकर बघेल, राजेश्वर टण्डन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed