चोटिया के पास एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

कोरबा 4 फरवरी। कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे संख्या 130बी में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को अंबिकापुर से मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस इस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि अंबिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गहन चिकित्सा के लिए अंबिकापुर से उनके परिजन इलाज के लिए एंबुलेंस से रायपुर ले जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर रास्ता तय करते हुए चोटिया के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आज सुबह 4 बजे दुर्घटना हुई इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार जेना देवी, पवन कुमारी, दुलारी बाई, जय कुमारी और राजकुमार घायल हो गए उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल को रेफर कर दिया गया जहां पर पीडि़तों का उपचार जारी है बताया गया की एंबुलेंस में 2 ड्राइवर एक कंपाउंडर 2 मरीज और उनके परिजन समेत 10 लोग सवार थे। इससे पहले भी इस रास्ते पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें लोगों की मौत हुई है और आदि लोग घायल भी हुए हैं। हाईवे पर दुर्घटनाओं का परीक्षण करने के साथ एनएचएआई पीडब्ल्यूडी और पुलिस के द्वारा संबंधित ब्लैक स्पॉट का अध्ययन करते हुए इन्हें हटाने का काम किया गया है। इतना सब होने के बाद भी हाईवे पर दुर्घटनाएं आखिर क्यों हो रही है यह अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Spread the word

You may have missed