मीनाक्षीपुरम से आएगी ज्योति, समूह को दी गयी विदाई

कोरबा 11 सितंबर। जिले के देवपहरी में तैयार हो रहे हिंगलाजगढ़ में देश के पांच शक्तिपीठों की अखंड ज्योति प्रज्जवलित की जानी है। नवरात्र पर इस अनुष्ठान को पूरा किया जाएगा। इसके पहले चरण में मीनाक्षीपुरम स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर के लिए एक समूह को विदाई दी गई। इसमें मुख्य दायित्व मातृशक्ति को दिया गया है।

बैगिनडभार रामपुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में आज प्रातः विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई। यहां के पुरोहितों ने इस काम को संपन्न कराया और समूह में शामिल सदस्यों को आशीर्वाद देकर विदा किया। इनमें रूक्मणी नायर, रेखा सिंह व हारबाई यादव शामिल हैं। समूह का सम्मान कुआंभऋा के सेवा भारती विवेकानंद सदन में किया गया। इसके पश्चात् ये तमिलनाडु के लिए रवाना हुए। बालाजी मंदिर में आयोजित अनुष्ठान के दौरान मंदिर के पुरोहितों सहित गौमुखी सेवाधाम हिंगलाजगढ़ प्रकल्प के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता किशोर बुटोलिया, रामकिशोर श्रीवास्तव, गोपाल मोदी, अशोक तिवारी, अखिलेशमणी तिवारी, बालकृष्ण सिंह, कोमल बत्रा, अमृतलाल बत्रा, डॉ. राजीव गुप्ता, तरुण सिंह राजपूत, उमेश सोनी, बालेश्वर बरेठ, लक्ष्मण श्रीवास व अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the word

You may have missed