R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा। भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर बाईचुंग भूटिया शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा पहुंचे। उनके आगमन से जिले में खेल उत्साह चरम पर नजर आया। शहर के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित विशेष बाल फुटबॉल कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फुटबॉल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, अभ्यास सत्र और प्रदर्शन मैच प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर बाईचुंग भूटिया ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए अनुशासन, मेहनत, टीमवर्क और खेल भावना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

मैदान पर बच्चों के साथ अभ्यास सत्र और छोटे मुकाबलों में भाग लेकर बाईचुंग भूटिया ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।

Spread the word