R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 28 मार्च। कर्मचारी भविष्य निधि में कई तरह की समस्याएं बनी हुई है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में भविष्य निधि संगठन श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों की भविष्य निधि समस्याओं के समाधान को लेकर शिविर का आयोजन जिला पंचायत सभा गृह में किया गया। भविष्य निधि संगठन की ओर से अधिकारी सुरेश ठाकुर व उनके कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में विशेष रूप से भविष्य निधि संगठन भारत सरकार के सदस्य राधेश्याम जायसवाल की उपस्थिति रही। शिविर में जिले में स्थित विभिन्न संस्था के कर्मचारी उपस्थित हुएए जिन्हें कर्मचारी निक्षेप सहबद्ध बीमा योजना की विशेषतााएं भी बतायी गई। साथ ही ईपीएफ, ईपीएस, नामांकन, डिजिटल रूप से प्रस्तुत करने अवगत कराया गया। पेंशन उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों ने बताया।
