रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने
22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में
जनसंपर्क संचालनालय के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
नई पदस्थापना के बाद कई अधिकारियों को जिला जनसंपर्क कार्यालयों से हटाकर संचालनालय में जिम्मेदारी दी गई है,
जबकि कुछ अधिकारियों को संचालनालय से जिला स्तर पर भेजा गया है। इससे विभाग के मैदानी कामकाज और
मीडिया समन्वय की व्यवस्था में भी बदलाव होगा।
संचालनालय में पहुंचे अधिकारी
तबादला सूची के अनुसार डॉ. उपकिरण बड़ाईक, संयुक्त संचालक को जिला जनसंपर्क कार्यालय
राजनांदगांव से स्थानांतरित कर जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह धनुर्वेध्वर कश्यप, उप संचालक को जिला जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर से
जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना स्वयं के व्यय पर
किए जाने का उल्लेख आदेश में है।
रायपुर में भी बदली जिम्मेदारी
लक्ष्मीकांत कोसारिया, उप संचालक को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर से
स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। उनकी पदस्थापना
प्रशासनिक आधार पर की गई है।
नीचे देखें पूरी लिस्ट
जिलों में बदलेगा जनसंपर्क का समीकरण
विभाग के इस फेरबदल का असर जिला स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय और
विभागीय गतिविधियों के संचालन पर भी देखने को मिलेगा। अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों को
नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद विभागीय कामकाज में नई टीम के साथ नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।
आदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना, नवीन पदस्थापना तथा स्थानांतरण की
प्रकृति का उल्लेख किया गया है। नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।
जनसंपर्क विभाग के इस फेरबदल से संचालनालय के साथ कई जिला जनसंपर्क कार्यालयों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

