Screenshot_2024-07-14-22-43-51-83_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 14 जुलाई। नगर के हृदय स्थल तथा रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित डिलाइट क्लॉथ सेंटर में अभी कुछ देर पहले अचानक आग लग गई है। आग को सबसे पहले आम जनों ने देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई।

मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और दमकल की गाड़ियां पहुंच रही है। आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं लगा है। प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the word