जनता को क्या उपलब्धि बताई जाए, ऐसा कोई विषय नही कांग्रेस के पासः मंत्री लखन देवांगन

कोरबा 18 मार्च। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के पक्ष में धुंआधार प्रचार-प्रसार शुरु किया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पाली मंडल द्वारा पाली में आयोजित कार्यकर्ता प्रवेश सम्मलेन में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं के पास न तो नीति है और न नीयत, पांच साल पहले जनता ने इनको सम्मान दिया था, लेकिन उस सम्मान के ऐवज में जनता को सिर्फ धोखा ही मिला। उन्होंने कहा की पांच साल से कोरबा की सांसद गायब रही, पूरे कोरबा लोकसभा की जनता को बताने के लिए उनके पास एक भी उपलब्धि नहीं है। जब-जब कांग्रेस जीती है तब तब विकास रुक गया। श्री देवांगन ने आगे कहा की सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी जहां भी प्रचार के लिए जाएं वहा उनसे पूछे की 5 साल में उन्होंने क्या किया। श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार को अभी तीन महीने ही हुए है, और अभी तक कई बड़ी घोषणा की शुरूआत की जा चुकी है, जबकि कांग्रेस अपने एक भी घोषणा को पांच साल में पूरी नहीं कर सकी थी। यही वजह है की प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की प्रचंड वोटो के साथ जीत होगी।राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 2 में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन में भी अधिक संख्या में कांग्रेस और अन्य दलों के पदाधिकारी भाजपा में प्रवेश लिया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इतनी अधिक संख्या में लोग कांग्रेस को छोडकर भाजपा में आ रहे हैं, इससे स्पष्ट है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं जन-जन तक पंहुच रही है। लोगों को पता है की देश का विकास कोई कर सकता है वो भाजपा की सरकार ही कर सकती है। आने वाले वर्षों में कांग्रेस पूरी तरह से विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत कर चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

Spread the word

You may have missed