छत्तीसगढ़ के चुनिंदा युवा प्रतिभा रूस में बढ़ायेंगे भारत का गौरव

नई दिल्ली। विश्व युवा महोत्सव सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम है जिसमें 193 देश के 20 हजार युवा शामिल होंगे। यह आयोजन रूस में 1 मार्च से 7 मार्च, 2024 तक रूस के सोची शहर में होगा जिसमें राजनीति , मीडिया, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा, स्वयं सेवक, वयापार, खेल और सार्वजनिक जीवन के अन्य क्षेत्रों से भारत के 360 डेलीगेट शामिल होंगे। उनके रूस दौरे को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंग कालेज में ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैंगलोर (दक्षिण) से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या, एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंग लालपुरा, स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सतीश कुमार ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय प्रिपेटरी समिति के सदस्य पेशीराम जायसवाल के साथ नितेश साहू सिद्धार्थ शुक्ला, उद्यन शर्मा, अविरल ठाकुर, रितेश कलवानी, उदित सिंग ठाकुर, खुशी सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैयरमैन वरुण कश्यप, सेक्रेटरी उदय सूद, कम्युनिकेशन प्रभारी रॉबिन कुमार एवं अमनदीप की उपस्थिति रही।

Spread the word

You may have missed