07-kr-19
R.O. No. 13952/23

कोरबा 07 जनवरी। कोरबा शहर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक और सुंदर बनाने की योजना पर काम प्रारंभ हो चुका है, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर जोन से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 45 से अधिक रेलवे स्टेशनों में काम होना है। जिसमें कोरबा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके लिए काम प्रारंभ भी हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद हमारा स्टेशन बड़े शहरों के तर्ज पर नजर आएगा। सुविधाएं बढ़ जाएगी। स्टेशन में पाथ-वे और एक्सीललेटर भी लगेगा, जिससे यात्री बिना सीढ़ी चढ़े-उतरे एक्सीललेटर में खड़े-खड़े प्लेटफार्म से ऊपर फूट ओवरब्रिज और ऊपर फूट ओवरब्रिज से नीचे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे।

Spread the word