March 8, 2026

रविन्द्र को पुनः भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी

3


कोरबा। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय युवा नेता रविन्द्र (रवि) साहू को एक बार फिर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई है। रविन्द्र (रवि) साहू भाजयुमो के कार्यक्रमों, प्रदर्शनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। वे पार्टी के एक सक्रिय और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।
श्री साहू इससे पूर्व भी भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी पुनः नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में रविन्द्र साहू, साहू समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं तथा जिला साहू संघ में युवा जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम माना जा रहा है।

FB_IMG_1770226758185
Markandey Mishra

About The Author

Spread the word