गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम लड़ेंगे पाली तानाखार क्षेत्र से चुनाव

कोरबा 17 अक्टूबर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ के 19 प्रत्याशियों की आज घोषणा कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम कोरबा जिले के पाली तानाखार क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दे की तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय हीरासिंह मरकाम के पुत्र हैं। स्वर्गीय हीरासिंह मरकाम सन 1984 में तानाखार से भाजपा की टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए थे। लेकिन 1989 में भाजपा न उनकी टिकट काट दी थी। इसके बाद 1991 में इन्होंने राजनीतिक दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्थापना की थी। 7 साल बाद 1998 के विधान सभा चुनाव में स्वर्गीय हीरासिंह मरकाम अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ तानाखार से विधायक चुने गए थे। लेकिन इसके बाद तानाखार से पार्टी को दोबारा सफलता नहीं मिली। सन 2008 के परिसीमन में इस क्षेत्र का नाम तानाखार से बदलकर पाली तानाखार कर दिया गया। सन 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस की जीत हुई लेकिन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया था। 2023 के चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस क्षेत्र से जीत के लिए चुनावी अखाड़े में उतरी है ऐसा कहना गलत नहीं होगा।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 90 विधान सभा सीटों में से 19 पर प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है। गोंगपा प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश की 37 सीटों पर गोंगपा को प्रत्याशी उतारना है, जबकि 53 सीटों पर बसपा लडेगी। दोनो पार्टियों के बीच हुए समझौते में सीटों का बंटवारा हो चुका है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 19 सीट पर घोषित प्रत्याशियों के नाम की सूची देखें-

Spread the word

You may have missed