
कोरबा 10 सितम्बर। कटघोरा विधान सभा से इस बार नए व्यक्ति को मौक़ा दिया जाये। वरिष्ठ कांग्रेस जनों की सलाह पर सभी प्रत्याशी एकजुट होकर इस आशय की आवाज़ बुलंद की हैं । विधान सभा से टिकिट की दौड़ में शामिल नेताओ ने रायपुर में एकजुट होकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से की । कटघोरा से टिकट की इच्छा रखने वाले इन नेताओ में हरीश परसाई,अजय जायसवाल, नरेश देवांगन, मदन राठौर के साथ अशरफ़ मेमन,लाल बाबू ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विधान सभा के इन नेताओ ने कांग्रेस के बड़े नेताओ को कटघोरा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया कि कटघोरा में परिवर्तन समय की माँग हैं क्योंकि विधानसभा के प्रत्येक वर्ग के मतदाता चाहे वों विस्थापित हो मज़दूर हो किसान हो सभी की इच्छा है कि कांग्रेस इस बार कटघोरा सीट से किसी नये व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारे । ऐसा पहली बार हुआ है जब सारे नेता एकजुट होकर इस परिवर्तन की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं । बहरहाल देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान इन कांग्रेस नेताओं की मांग पर क्या निर्णय लेता है ।
