कांग्रेस सरकार ने केवल घोटाले किए और छत्तीसगढ़ को लूटा: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

कोरबा 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत पाली. तानाखार की धरती से हो चुकी है। परिवर्तन का शंखनाद व संदेश इस सभा में साफ दिख रहा है। हिंदुस्तान का छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन चुका हैए जिसके आइएएसए खनिज डायरेक्टर जैसे बड़े अधिकारी जेल में है। कांग्रेस सरकार ने पांच साल में सिर्फ छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। दो हजार करोड़ का शराबए 540 करोड़ का कोयला व 600 करोड़ का चावल घोटाला हुआ है।

केराझरिया रोड पाली महोत्सव मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह समेत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सावए विधान सभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आम सभा को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ाने व गांवए गरीब के विकास के लिए योजना लाने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। दूसरी तरफ झूठी कसम खा. खा कर प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की अस्मिता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता एक बार लाई के धोखा में कपास को खा ली है, पर अब दोबारा धोखा नहीं खाएगी। जनता सब जान चुकी है कि यह सरकार गांव, गरीब किसान की नही बल्कि भ्रष्टाचारियों व अवैध कारोबारियों की है। आयोजन को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक ननकी राम कंवर, जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल समेत प्रदेश. जिला व स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन, जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नानक राम भावनानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, महामंत्री टिकेश्वर राठिया, अशोक चावलानी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री किरण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य रामनारायण उरेती, पाली मंडल प्रभारी श्याम लाल मरावी, आदिवासी नेता वीरेन्द्र मरकाम, पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह, गोवर्धन सिंह कंवर, शिव प्रकाश कंवर, वरिष्ठ नेता सेवक राम मरावी, मंडल अध्यक्ष पाली रोशन सिंह ठाकुर, चैतमा कृष्णा यदु, पसान पवन पोया, पोड़ी उपरोड़ा रघुनंदन जायसवाल, चोटिया रवि मरकाम समेत काफी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी संजय भावनानी व आभार प्रदर्शन विधानसभा सह प्रभारी अजय जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में विधानसभा के लगभग 15 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान गोगपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने रीति- नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। साथ ही विधानसभा के कई बड़े सामाजिक कार्यकर्ता, समाज प्रमुख समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य, सरपंच. उपसरपचों भी भाजपा के साथ चले गए। उपस्थित अतिथियों से सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत मंच पर किया। साथ ही सूचीबद्ध किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितने भी हालात पैदा हुए हैं और जितनी भी ईडी व सीडी की कार्रवाई हुई है। उनमें मुख्यमंत्री व उनकी पूरी टीम शामिल है। उन्होंने कहा कि आज एक नया मामला सामने आया है, इसमें सट्टा के मामले में ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के वरिष्ठ साथी व सलाहकार के यहां छापा मारा है। इससे साफ जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी भ्रष्टाचार होते हैं, उनका सीधा तार मुख्यमंत्री से जुड़ता है। प्रदेश में कोयला, चावल व शराब घोटाला होगा, तो ईडी का छापा पड़ेगा ही। एक प्रश्न के उत्तर में डा रमन ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी अभी नई है, उन्हें छत्तीसगढ़ के बारे में पता नहीं है। भाजपा के 15 साल के विकास कार्यों के बदले कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल ने छत्तीसगढ़ को पीछे धकेल दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर बुलडोजर भेंट किया। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान हैं। संघ चाहती है कि छत्तीसगढ़ में अपराध, अपराधियों और जिहादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने शांति स्थापित की है। माफियाओं और अपराधियों पर लगाम कसे हैं। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ा है। हत्या, चाकूबाजी, मारपीट व लूटपाट की घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश में माफियाओं का राज हो चला है। गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। राज्य में कांग्रेस की नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर चलाने की आवश्यकता है।

Spread the word

You may have missed