IMG-20220905-WA0011
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23
हर दिन

*रविवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, वि. सं. २०८० तद्नुसार दो अप्रैल सन दो हजार तेईस*

*देश में आज – कमल दुबे*

• भारत की G20 अध्यक्षता के तहत दूसरी तीन दिवसीय एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप (ETWG) की बैठक गांधीनगर, गुजरात में होगी शुरू

• ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें सरकारी अधिकारी और उद्योगपति शामिल हैं, राज्य में समग्र निवेश माहौल और परियोजना की संभावनाओं को उजागर करने के लिए जापान के लिए रवाना होंगे और जापान के उद्योगपतियों को ओडिशा में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे

• भाजपा के वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर धारवाड़ के कौशल्या हॉल, जेएसएस कॉलेज में बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे, वे बेलगावी में कन्नड़ भवन में एक बैठक को भी संबोधित करेंगे

• राजस्थान के जयपुर में पार्टी विधायकों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें विधायकों के विचारों और पार्टी आलाकमान के निर्णय के आधार पर विपक्ष के नेता के नाम की घोषणा की जाएगी

• भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे) बेलापुर पाम बीच मार्ग से वाशी शिवाजी महाराज चौक, मुंबई तक वीर सावरकर यात्रा करेंगे आयोजित

• असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) गुवाहाटी में एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक करेगी आयोजित

• विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

Spread the word