मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने विश्व महिला दिवस और होली मिलन मनाया

कोरबा 11 मार्च। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने विश्व महिला दिवस और होली मिलन समारोह परशुराम भवन में मनाया। मंडल की संरक्षिका श्रीमती ऊर्मिला शर्मा और अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा यहां अतिथि थीं। सभी के द्वारा भगवान श्री परशुराम का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर तथा गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सचिव अंशु शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र मे आगे बढ़कर कार्य कर रही है। महिलाओं को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद के साथ एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। श्रीमती कमलेश शर्मा को ताज पहनाया गया।

कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी की गईं। कोषाध्यक्ष मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सरला शर्मा, निर्मला शर्मा, रेणु पुजारी, ज्योति शर्मा, संगीता जोशी,ममता शर्मा, मिनी शर्मा, पदमा शर्मा, सुरुचि शर्मा, दीपा शर्मा, उमा शर्मा, रुचि शर्मा एवं कमलेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed