नेशनल हाईवे जर्जर: गांवों के लोगों का फूटा गुस्सा, 3 घंटे तक किया चक्काजाम

कोरबा 21 दिसंबर। कोरबा से बिसालपुर जाने वाले नेशनल हाईवे में कई जगह बड़े.बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसी वजह से कुछ गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया है और वे बुधवार को सड़क पर उतर गए। इनका कहना था कि यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई है।

मंगलवार को सुबह पाली मुनगाडीह मुख्य मार्ग पर दमिया, डोंगानाला, मुनगाडीह, बकसाहि गांव के लोग पहुंचे थे। यहां करीब 300 लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सभी सड़क पर बैठ गए और आने-जाने वाली गाडिय़ों को रेकने लगे। वहीं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि हम परेशान हैं। सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। आए दिन हादसे होते हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके। मगर कोई ध्यान ही नहीं देता है। ये ठीक नहीं हो रहा है। सड़क पर धूल उड़ता है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। ये समस्या आए दिन होती है। इसलिए हम आज तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है।

चक्काजाम के चलते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर इस बात की सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया। तब जाकर करीब 3 घंटे के चक्काजाम के बाद लोग शांत हुए और वापस लौटे हैं।

Spread the word

You may have missed