R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

बिलासपुर 11 अगस्त। बिलासपुर के निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। आपको बता दें कि इसके पहले भी दो IAS कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आयुक्त के पॉजेटिव मिलने के बाद निगम कर्मचारी व अधिकारी सकते में हैं।
पिछले कुछ दिनों निगम कमिश्नर की तबीयत सही नहीं थी, उनमें कुछ कोरोना के लक्षण भी थे, लिहाजा उन्होंने एहितियात के तौर पर अपना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
