OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 7 जुलाई। यहां के जिला अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाया जाना जारी है। मरीजों के हित में इस तरह के काम किये जा रहे हैं। निर्णय लिया गया है कि यहां पर बहुत जल्द कम्प्युटेड टोमोग्राफी स्थापित की जाएगी। दुर्घटना में घायल होने वाले और अन्य मामलों में संबंधित मरीजों को इसके जरिये परीक्षण की सहुलियत मिलेगी और उनकी दिक्कतें कम होगी।

काफी समय से इसकी मांग यहां पर की जाती रही है। लेकिन अपेक्षित नतीजे नहीं आ सके। हालांकि इस तरफ विचार करने की बात लगातार की जाती रही। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने बताया कि व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया कि जिला अस्पताल में सीटी स्केन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। सामान्य शुल्क पर संबंधित लोगों को यहां से सुविधा दी जा सकेगी। इससे पहले जिला अस्पताल में एक्सरे और सोनोग्राफी की सुविधा दी गई है। इसी कड़ी में सीटी स्केन को भी किया जाना है। कुल मिलाकर उद्देश्य यही है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार के लिए जिला अस्पताल में आने वाले पीडि़तों को न्यूनतम दर पर अच्छी चिकित्सा और दूसरी सुविधाएं प्रदान करायी जाए। बताया गया कि हाल में ही यहां पर नए डॉक्टर पदस्थ किये गए है। इसका लाभ यह हो रहा है कि मरीजों को भिन्न-भिन्न बीमारियों के परीक्षण और उचित उपचार के मामले में शीघ्रता से सलाह मिल रही है।

Spread the word