R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 29 जून। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आमजनों से जोडने के अभिनव प्रयास किये जा रहे है तुंहर पुलिस तुंहर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमो के जरिए जानता से सीधे संवाद किया जाकर पुलिस को अपना मित्र औऱ सहयोगी समझने की पहल की जा रही है।
इसी तारतम्य में बालको पुलिस के द्वारा 28/06/22 को ग्राम रोगबहरी में चलित थाना लगाया गया। इसमें थाना स उ नि आजूराम पुलिस टीम के साथ आमलोगों के मध्य बैठकर उनके साथ उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही समाधान किया गया । बैंक फ्राड, एटीएम ठगी, शराब न पीने, यातायात नियमो के पालन करने एवं सायबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दिया गया।
