WhatsApp Image 2022-06-11 at 9.12.11 PM
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 12 जून. दिनांक 11 जून 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत रावा में लगाया गया जिसमें गांव के आम जनता महिला,पुरुष एवं बच्चे करीबन 70-80 की संख्या में उपस्थित थे. जिनको किसी भी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने के लिए कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं होना कहा गया. उपस्थित आमजन को कानून संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध ,एटीएम फ्राड, साईबर ठगी ,यातायात नियम एवं घटना के संबंध में विस्तार से समझाइश, सुझाव दिया गया।

Spread the word