
भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि ये भर्तियां राजस्थान पोस्टल सर्किल में होने जा रही हैं। जो युवा इन पदों पद आवेदन करने से चूक गए हैं, उनके पास अब भी एक मौका है। राजस्थान डाक विभाग ने पंजीकरण की अंतिम तिथियों में बदलाव किया है। पहले उम्मीदवारों को इस नौकरी को पाने के लिए 21 जुलाई, 2020 तक पंजीकरण था। जिसे अब बढ़ा कर 12 अगस्त कर दिया गया है। ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां:
पंजीकरण जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 06 अगस्त, 2020 (Re-open)
पंजीकरण जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अगस्त, 2020
पदों का विवरण:
पद का नाम : पदों की संख्या:
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 3262
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
आयु सीमा:
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

