WhatsApp Image 2022-05-20 at 6.46.37 PM
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 20 मई 2022. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 21 मई शनिवार अवकाश होने के कारण आज 20 मई को प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अवध सिंह राणा एवं श्री विजेन्द्र पाटले ने जिला कलेक्टोरेट के प्रांगण में अधिकारियों-कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा विद्यटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the word