NDIcshkd atifU buk lw¢fUz ltxfU fUh;u rJ‘t:eo

NDIcshkd atifU buk lw¢fUz ltxfU fUh;u rJ‘t:eo

R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 28 मार्च। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पुरानी बस्ती में स्थापित रानी धन कुंवर की मूर्ति की साफ सफाई की। साथी ही स्वच्छता रैली निकाल व श्रमदान कर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाय के तिवारी के नेतृत्व में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा तथा पीडब्ल्यूडी रामपुर के रासेयो स्वयंसेवकों ने कमला नेहरू महाविद्यालय तथा रानी गेट वार्ड क्रमांक चार में स्थापित रानी धनराज कुंवर देवी की प्रतिमा व उसके आसपास व पास की स्थलों की सफाई की तथा पुष्प हार चढ़ाया।   

स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर रानी महल के पीछे हसदेव नदी के तट पर पचरी घाट में स्थापित पांच पिंडी महादेव, जलेश्वर महादेव, गणेश मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छताग्रही स्वयंसेवकों ने बजरंग चौक में कार्यक्रम अधिकारी प्रभात शर्मा के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर वार्ड वासियों को गीला व सूखा कचरा के उचित संधारण, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय समिति के सदस्य तथा पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, हाजी इकबाल दयाला, विवेक शर्मा आदि का सक्रिय सहयोग स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ। दिवा शिविर के आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवक जय प्रकाश पटेल, शनि देव खुटे, शास्वत शर्मा, मनीष चंद्रा, शिवम श्रीवास, मनिता कंवर, चंद्रमुखी पांडेय, मुकेश श्रीवास, मनीष कमल कवर, वर्णीता सीमा बखला, राजेंद्र यादव आदि स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग रहा।   

स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम में मन की बात को सुना और पशु पक्षियों के लिए गर्मी में जल की व्यवस्था, तालाबों के संरक्षण, आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग तथा स्वच्छता का स्वास्थ्य से संबंध के महत्व के बारे में जाना। स्वयंसेवकों ने मणिकंचन केंद्र की सुपरवाइजर शाहिना परवीन से संपर्क कर समझा की घरों व मोहल्लों से इकट्ठा किए जाने वाले कचरों की छटाईए उसके पुनर उपयोग तथा कचरे के निस्तारण में आमजन स्वच्छता दीदियों किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं।

Spread the word