March 8, 2026

कोविड टीकाकरण महाअभियानः छूट गए लोगों का होगा वैक्सीनेशन

05-kr-6

456 केन्द्रों पर लगेगा टीका, 514 वैक्सीनेटर लगायेंगे टीका
जिले में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी

कोरबा 5 फरवरी। कोरबा जिले में कोविड का टीका लगवाने से अब तक छूट गए लोगों के टीकाकरण के लिए कल 05 फरवरी को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिन में एक लाख से अधिक लागों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में 456 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इन टीका केन्द्रो में 514 वैक्सीनेटर लोगों को कोविड का टीका लगाएंगे। जिले में अभी तक दो लाख दो हजार 571 लोग कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाये है। टीकाकरण महाभियान के लिए एक लाख 24 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।

महाअभियान के लिए 456 वैक्सीनेशन सेंटर – शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 05 फरवरी को टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 456 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 62 केंद्रों में 120 वैक्सीनेटर लोगों को कोरोना का टीका लगाएंगे। कटघोरा विकासखंड में 83 केंद्रो पर 83 वैक्सीनेटर, कोरबा विकासखंड में 80 केंद्रो पर 80 वैक्सीनेटर, पाली विकासखंड में 85 केंद्रो पर 85 वैक्सीनेटर, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 46 केंद्रो पर 46 वैक्सीनेटरों को टीकाकरण के काम में लगाया गया है। शहरी क्षेत्रों में 100 केंद्र बनाए गए है, जहां 100 वैक्सीनेटर टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

FB_IMG_1770226758185
Markandey Mishra

About The Author

Spread the word