R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 27 जुलाई। कटघोरा क्षेत्र में संचालित एसईसीएल की ढेलवाडीह सिंघाली परियोजना की भूमिगत खदान का ऊपरी हिस्सा आज एकाएक धंस गया। जिस वक्त यह घटना हुई, संयोग से वहां कोई नहीं था लेकिन जब इस धंसान की खबर आम हुई तो इसे करीब से देखने लोग पहुंचने लगे। जमीन के नीचे से कोयला निकाला जा चुका है और भूमिगत खदान के ऊपर लोग निवासरत हैं जिनमें इस तरह की घटना के बाद भय व्याप्त है। याद रहे कुछ वर्ष पूर्व ग्राम सुराकछार में भी इसी तरह भू धंसान की घटना हुई थी जिसकी वजह भूमिगत खदान में कोयला खोदने के बाद रिक्त स्थान पर डीपिलरिंग में लापरवाही की बातें सामने आई थी। यह मुदा आज भी यथावत है। फिलहाल ढेलवाडीह सिंघाली मैदान में भू धंसान की खबर पर एसईसीएल के अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौका पर पहुंच रहे हैं।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *