युवती से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार

कोरबा 9 अगस्त। डेढ़ साल पहले मां की झाड़ फूंक करने के बहाने पहुंचे युवक ने घर पर अकेली मिली युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बाद से आरोपी फरार था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। कुसमुंडा के इमलीछापर निवासी एक महिला की तबियत खराब रहने के कारण परिजन ने क्षेत्र में रहने वाले ओझा मौलाना मो. अली रजा 27 से संपर्क किया था। जो महिला के इलाज का दावा करते हुए झाड़ फूंक करने उसके घर आ रहा था।

दिसंबर 2019 में एक दिन घर में महिला की बेटी उसे अकेली मिली। तब वह उसके साथ शादी करने की बात कहते हुए बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। बाद में वह भाग निकला। पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई तो कुसमुंडा पुलिस ने मामले में आरोपी मौलाना मो. अली रजा के खिलाफ छेड़छाड़ व टोनही प्रताड़ना का केस दर्ज किया। आरोपी मूलतः बिहार निवासी था। जो फरार हो गया था। पुलिस की विशेष टीम ने बिहार से उसे गिरफ्तार किया है।

Spread the word

You may have missed