
06 अगस्त तिलकेजा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उरगा की प्रथम कार्यसमिति बैठक भारत भवन तिलकेजा में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रिय विधायक माननीय ननकीराम कंवर जी, भाजयुमो मंडल उरगा के प्रभारी श्री प्रवीण उपाध्याय जी एवं भाजपा उरगा मंडल महामंत्री श्री हरीश साहू जी का आगमन पर जोरदार स्वागत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। स्वागत एवं दीप प्रज्वलन पश्चात कन्या शक्ति से प्रज्ञा, ईशा, निकिता और ऋषिका द्वारा स्वागत गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष किशन साव जी ने स्वागत एवं अध्यक्षीय भाषण में नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए अपनी ओजपूर्ण वक्तव्य देते हुए संगठन को मजबूत करने युवा मोर्चा के प्रति अटल जी के विचार को बताया तथा अटल जी के सपनों को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री कैसे बारी बारी से पूरा कर रहे हैं उस पर प्रकाश डाला। मण्डल प्रभारी व भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण उपाध्याय जी ने क्षेत्र में संगठन की संरचना बूथ शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक श्री ननकीराम कंवर जी ने धर्मातरण का मुद्दा रखा एवं कार्यकर्ताओं को संघ की शाखा जाकर अनुशाशन और संगठन की शक्ति सीखने को कहा।

भाजपा मंडल महामंत्री हरीश साहू जी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह देख खुशी जाहिर करते हुए नवीन पदाधिकारियों को जोश के साथ कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण और बेरोजगारी का मुद्दा छाया रहा। धर्मांतरण सम्बन्धी एवं युवा बेरोजगारों के लिए आगामी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। संगठन की ओर से 8 से 18 अगस्त तक अगस्त क्रान्ति मनाने युवा चौपाल लगाकर युवा बेरोजगारों से फार्म भरवाया जाएगा और जल्द ही उक्त फार्म के साथ भाजयुमो जिला कोरबा कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए युवा बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करने ज्ञापन सौंपेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता निर्मल साव, राम मनोहर सोनी, मनीलाल हलवाई, प्रदीप राव, बोधन यादव, राम निरंजन जायसवाल, उत्तम राव, विजय अग्रवाल, राकेश कैवर्त, मनोज कर्ष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, अनु. जन जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमार सिंह, भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष जतिन शर्मा, ईश्वर कश्यप, रमेश यादव, उपस्थित रहे।

भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय शुभम हलवाई और प्रकाश यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं में ताराचन्द्र साहू, रविन्द्र सोनी, किशन कश्यप, रामकिशन कर्ष, राहुल श्रीवास, अशोक प्रजापति, भानु मैत्री, गौरव तिवारी, रितिक वैष्णव, किशन पटेल, अजय टंडन, अश्वनी कुमार आर्य, संजय ओगरे, अभिषेक यादव, राजेश अघरिया, अजय दास, भूपेंद्र सिंह, सागर, नीलेश, गोरेलाल कर्ष, निखिल, विद्यासागर, रघु, प्रकाश उरांव, अजय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

