March 8, 2026

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक ली जाएंगी ऑनलाइन प्रविष्टि

sardar 2

कोरबा 28 जुलाई 2021। देश की एकता और अखण्डता के लिए उत्कृष्ट कार्य करते हुए अन्य लोगों को प्रेरणा देने वाले व्यक्तियों को वर्ष 2021 में भी सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए 15 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की है। कोई भी भारतीय नागरिक भारत सरकार के गृह मंत्रालय की वेबसाइट लिंक www.nationalunityawards.mha.gov.in पर ऑनलाइन प्रविष्टि कर सकतें हैं। प्रविष्टियां एक जुलाई से लगातार ली जा रहीं हैं। राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए चयनित व्यक्ति के नाम की घोषणा राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को की जाएगी।

FB_IMG_1770226758185
Markandey Mishra

About The Author

Spread the word