R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 14 जुलाई। सिटी कोतवाली की मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ापार के एक नशेड़ी धनंजय उर्फ गुल्लू ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला रामबाई पर हसिया से हमला कर दिया। सिर को बचाने के चक्कर में महिला के एक हाथ की चार उंगली कट गई और वह लहूलुहान हो गई। इस घटना में मनीस साहू और प्रगति भी जख्मी हुई है। घटना के बाद नशेड़ी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया जबकि पीड़िता को आनन.फानन में जिला अस्पताल में भर्ती किया गयाए जहां पर उसका उपचार जारी है। नशेड़ी की हरकतों पर पुलिस नजर रखे हुए है।
