March 8, 2026

AAP विधायक ने की दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की माँग.. कहा दिल्ली में सरकार बस कागजों में चल रही

kejriwal

नई दिल्ली। कोरोना के कोहराम के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल ने अपनी ही पार्टी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ना बेड है, ना ऑक्सिजन है, ना दवाइयां मिल रही है। यहां कोई काम नहीं हो रहा है। मटिया महल से आम आदमी पार्टी के विधायक का कहना है कि कोरोना से दिल्ली में स्थित बदतर हो गई है। ऐसे में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

आप विधायक ने कहा कि दिल्ली में कागजों पर ही सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं छह बार से विधायक हूं। मैं सबसे सीनियर विधायक हूं। कोई सुनने वाला नहीं है, कोई नोडल अधिकारी नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे में तुरंत प्रभाव से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

कांग्रेस और भाजपा ने भी साधा निशाना

आप विधायक की तरफ से राष्ट्रपति शासन की मांग पर भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रपति शासन के समर्थन में आ गए है। भाजपा नेता ने कहा कि शोएब इकबाल सही कह रहे हैं। स्थितियां अरविंद केजरीवाल के हाथ से बाहर निकलती जा रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

दिल्ली में 24 हजार से अधिक मामले

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,286 तक पहुंच गई।

शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जोकि पिछले साल महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन की सबसे अधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं।

FB_IMG_1770226758185
Markandey Mishra

About The Author

Spread the word